KirtanLyrics Logo

KirtanLyrics

v.2

चुनरी प्यारी चुनरी न्यारी चुनरी

चुनरी प्यारी चुनरी न्यारी चुनरी
हिंदी

चुनरी प्यारी चुनरी,

न्यारी चुनरी,

वाह री चुनरी,

लगती है सुहानी माँ तेरी,

तारा री चुनरी।

सर पे सदा रहती पड़ी,

वो शीश पे गंगा जैसे,

शिव के चढ़ी,

हीरे और मोती और माणिक,

रत्नों से जड़ी,

लगती है सुहानी माँ तेरी,

तारा री चुनरी।

कर देता है मन को निहाल,

माँ तेरी चुनरी का लाल रंग,

ये रंग बेमिसाल,

शहरों में और गलियों में और गाँवों में,

है चर्चा बड़ी,

लगती है सुहानी माँ तेरी,

तारा री चुनरी।

बूटे लगे किनारी सजी,

चुनरी में फूलों की माँ,

फुलवारी सजी,

महके रह रह के जिसमें से,

खुशबू हर घड़ी,

लगती है सुहानी माँ तेरी,

तारा री चुनरी।

इठला रही बलखा रही,

‘लक्खा’ चुनरी माँ की,

‘बेधड़क’ लहरा रही,

सुंदर आहा सुंदर प्यारी सुंदर,

देवताओं गढ़ी,

लगती है सुहानी माँ तेरी,

तारा री चुनरी।

चुनरी प्यारी चुनरी,

न्यारी चुनरी,

वाह री चुनरी,

लगती है सुहानी माँ तेरी,

तारा री चुनरी।